Wednesday, March 4, 2026
Homeदेशअखिलेश यादव का हाथ पकड़कर साइड में ले गए मनोज चौधरी… एयरपोर्ट...

अखिलेश यादव का हाथ पकड़कर साइड में ले गए मनोज चौधरी… एयरपोर्ट पर हुई ‘गुप्त बातचीत’ का VIDEO देख उड़े सबके होश!

सहारनपुर एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और पूर्व विधायक मनोज चौधरी का हाथ पकड़कर की गई निजी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है।

-

सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट का एक वीडियो रविवार से सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर बाहर आते ही भीड़ से घिर जाते हैं। इसी दौरान पूर्व विधायक मनोज चौधरी सीधे उनके पास पहुंचते हैं और उनका हाथ पकड़कर उन्हें किनारे एक सुनसान जगह की ओर ले जाते हैं। दोनों कुछ सेकंड तक धीमी आवाज में बातचीत करते नजर आते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक दावे, कयास और चर्चाएं ऐसी रफ्तार से फैल रही हैं जैसे किसी नए चुनावी खेल की शुरुआत हो गई हो। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह निजी बातचीत किस विषय पर थी, और मनोज चौधरी ने ऐसी क्या बात कही जिसकी चर्चा अब सूबे की राजनीति में सबसे गर्म मुद्दा बन गई है।

अखिलेश तीन शादियों में शामिल होने पहुंचे

अखिलेश यादव रविवार को सहारनपुर के दौरे पर थे, जहां वे तीन अलग-अलग शादियों में शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। लेकिन इन कार्यक्रमों के बजाय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां एयरपोर्ट वाला वीडियो बटोर रहा है।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जैसे ही मनोज चौधरी अखिलेश यादव को हाथ पकड़कर साइड में ले जाते हैं, आसपास मौजूद पार्टी कार्यकर्ता, सुरक्षा कर्मी और स्थानीय लोग उन दोनों की ओर देखने लगते हैं।

बातचीत की आवाज वीडियो में सुनाई नहीं देती, लेकिन इशारों-इशारों में दोनों के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा का माहौल झलक रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बातचीत नहीं लगती, बल्कि यह किसी बड़ी रणनीति का संकेत भी हो सकती है।

कौन हैं मनोज चौधरी? क्यों बढ़ गई सियासी हलचल

वायरल वीडियो के केंद्र में दिख रहे मनोज चौधरी सहारनपुर जिले के जाने-माने राजनीतिक चेहरे हैं। 2007 से 2012 तक वे बसपा से देवबंद के विधायक रहे। उनकी पत्नी गायत्री चौधरी भी 2005 से 2010 तक बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, यानी पूरा परिवार लंबे समय से सक्रिय राजनीति में है।

2017 में मनोज चौधरी ने बीजेपी का दामन थामा और सहारनपुर देहात सीट से प्रत्याशी बने। हालांकि, 2022 के चुनाव में टिकट न मिलने के बाद वे पार्टी से नाराज हो गए। यही नाराजगी उन्हें चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी की ओर ले आई। अब चर्चा यह है कि मनोज चौधरी 2027 में देवबंद सीट से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश के साथ एयरपोर्ट पर हुई ‘प्राइवेट बातचीत’ को इस राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक से जुड़े लोगों का कहना है कि यह वीडियो असल में 2027 के चुनावी समीकरणों की शुरुआती झलक हो सकता है।

सोशल मीडिया पर सवाल, क्या यह ‘सीक्रेट रणनीति मीटिंग’ थी?

कई लोग इसे संभावित टिकट वितरण की तैयारी बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सिर्फ सामान्य चर्चा मान रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दोनों की गंभीरता और भीड़ से हटकर बातचीत करने का तरीका कई राजनीतिक संदेश दे रहा है। सहारनपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हलचल बढ़ गई है। कुछ लोग मानते हैं कि मनोज चौधरी अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अखिलेश की मंजूरी लेने पहुंचे थे, जबकि कुछ इसे सिर्फ सामान्य औपचारिक मुलाकात बताते हैं।
सच्चाई जो भी हो, लेकिन इतना तय है कि इस एक वीडियो ने सहारनपुर की सियासत को नई दिशा दे दी है और 2027 के चुनावी माहौल को अभी से गर्म कर दिया है।

Read more-6500 घुसपैठिए पकड़ में आने के बाद हड़कंप! यूपी के इस जिले में गुपचुप तैयार हो रहा डिटेंशन सेंटर,बड़ा खुलासा आया सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts