Saturday, January 17, 2026
Homeदुनियापाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बस पर किया हमला, पहचान पूछकर लोगों को...

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बस पर किया हमला, पहचान पूछकर लोगों को मारी गोली

असिस्टेंट कमिश्नर झोब नावेद आलम ने इस हमले को लेकर बताया कि बंदूकधारियों ने नेशनल हाईवे पर झोब इलाके में एक बस को रोका और फिर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी। इसके बाद 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।‌

-

Pakistan News: पाकिस्तान में एक बस पर बड़ा हमला हो गया है जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। यह हमला एक बस पर हुआ है। बंदूकधारियों ने बस में घुसकर लोगों से उनकी पहचान पूछ कर गोलियां मारी है। यह हमला बलूचिस्तान के झोब इलाके में हुआ है। बलूचिस्तान का इलाका काफी अशांत है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

पंजाब के रहने वाले थे मारे गए सभी यात्री

एक खबर के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर झोब नावेद आलम ने इस हमले को लेकर बताया कि बंदूकधारियों ने नेशनल हाईवे पर झोब इलाके में एक बस को रोका और फिर यात्रियों से उनकी पहचान पूछी। इसके बाद 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।‌ सभी यात्री पाकिस्तान के पंजाब के अलग-अलग इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है यह बस क्वेटा से लाहौर जा रही थी लेकिन बलूचिस्तान के झोब इलाके में बंदूकधारियों ने बस पर हमला कर दिया।

अभी तक किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तान और बलूचिस्तान में बलोंच संगठन ने इस तरह के अटैक किए हैं। आपको बता दे इसी साल मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री यह सवार थे।

Read More-कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलाबारी, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts