Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के मुख्य ओपनर बल्लेबाज बन चुके हैं। क्योंकि यशस्वी जायसवाल लगातार टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिस कारण यशस्वी जायसवाल को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में शामिल किया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शतक लगाया है इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की है। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 158 गेंद में 101 रन बनाए हैं और शानदार शतक लगाया है। यह यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का पांचवा शतक है। इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने 16 चौके और एक छक्का लगाया है।
बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड की धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में विजय मांजरेकर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इसके बाद संदीप पाटिल और सौरव गांगुली ने भी ये कारनामा किया। इसके अलावा मुरली विजय ने भी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था अब यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। यशस्वी जायसवाल ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
Read More-पंत के शॉट से उड़े इंग्लिश कप्तान के होश, बेन स्टोक्स का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो