Sunday, December 7, 2025
HomeखेलRCB से अलग होने के बाद क्या बोले ग्लेन मैक्सवेल? पहली बार...

RCB से अलग होने के बाद क्या बोले ग्लेन मैक्सवेल? पहली बार सामने आया बयान

इस बार ग्लेन मैक्सवेल और आरसीबी की राहें अलग हो गई है। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है जिसके बाद मैक्सवेल का पहला रिएक्शन सामने आया है।

-

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सीनियर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। ग्लेन मैक्सवेल का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में आता है ग्लेन मैक्सवेल ने अपने क्रिकेट करियर में कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। काफी लंबे समय से ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे और ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अहम हिस्सा माना जाता था लेकिन इस बार ग्लेन मैक्सवेल और आरसीबी की राहें अलग हो गई है। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है जिसके बाद मैक्सवेल का पहला रिएक्शन सामने आया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने दिया पहला रिएक्शन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से अलग होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल का पहला रिएक्शन सामने आया है। ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी से रिलीज होने पर बयान देते हुए कहा “असल में हमारी एग्जिट मीटिंग बहुत बढ़िया रही। हम आधे घंटे तक इस विषय पर बात करते रहे कि RCB की अगली रणनीतियां क्या होंगी और टीम आगे क्या करना चाहती है। अगर प्रत्येक टीम ऐसा ही करने लगे तो शायद खिलाड़ी और अधिकारियों के संबंध बहुत अच्छे हो जाएंगे। मैं आरसीबी की इससे ज्यादा तारीफ नहीं कर सकता।”

खराब गया था पिछला सीजन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था आईपीएल 2024 में इंग्लैंड मैक्सवेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था जिस कारण आईपीएल 2025 से आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को अलग कर दिया है हालांकि अभी भी मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी खरीद सकती है।

Read More-IPL से बेन स्टोक्स पर लगेगा बैन? BCCI के नए नियम से इंग्लिश क्रिकेटर की बड़ी टेंशन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts