Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल बाद में टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट कोहली रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बनेंगे। आपको बता दे विराट कोहली जिस टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं उस टीम के कप्तान को अभी तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मुकाम नहीं मिला है।
किसकी कप्तानी में खेलेंगे कोहली?
आपको बता दें कि की रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को दिल्ली टीम की कप्तानी दी गई है। आयुष बडोनी दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं और दिल्ली की टीम में इस बार विराट कोहली की वापसी हुई है जिस कारण विराट कोहली 25 साल की युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
ऐसा रहा बडोनी का क्रिकेट करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। आयुष बडोनी इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आते हैं और उन्हें आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। अभी तक आयुष बड़वानी ने 42 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 632 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस बड़वानी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 13 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 964 रन दर्ज हैं।
Read More-पति के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आई अथिया शेट्टी, पत्नी का बेबी बंप पकड़े दिखे KL Rahul
