Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने शानदार बल्लेबाजी के अलावा अपने अग्रेशन के कारण काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। मैदान पर विराट कोहली हमेशा ही अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी खिलाड़ियों को सताते रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टस के बीच लड़ाई हो गई जिसके बाद आईसीसी ने विराट कोहली को सजा सुनाई है।
कोहली और कोंस्टस के बीच हुई लड़ाई
चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली गेंद लेकर विकेटकीपर की ओर जा रहे होते हैं तभी उधर से सैम कोंस्टस आ रहे होते हैं तभी विराट कोहली सैम कोंस्टस के बीच टकराव हो जाता है और सैम कोंस्टस विराट कोहली को मुड़कर कुछ कहते हैं जिससे विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच तीखी हो जाती है माहौल इतना गरमा जाता है कि अंपायर को बीच में आना पड़ता है।
View this post on Instagram
आईसीसी ने लगाया जुर्माना
विराट कोहली का यह वर्ताव आईसीसी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी की तरफ से सजा सुनाई गई है आईसीसी ने मैच फीस का 20% विराट कोहली पर जुर्माना लगाया है इसके अलावा विराट कोहली को एक डिमेरिट भी दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कई दिग्गज विराट कोहली के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी में गदर मचाते हैं रोहित-विराट, खूब करते हैं रनों की बरसात, देखें रिकॉर्ड
