Varun Chakravarti: भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। वरुण चक्रवर्ती ने शुरुआत में टीम इंडिया के लिए खराब प्रदर्शन किया था जिस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। लेकिन गौतम गंभीर के कोच बनते ही वरुण चक्रवर्ती की भारतीय टीम में वापसी हुई है। टीम इंडिया में वापसी करते ही वरुण चक्रवर्ती ने तहलका मचा दिया है। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी में मौका देने की बात कही जा रही है दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर वरुण चक्रवर्ती को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
वरुण चक्रवर्ती को लेकर क्या बोल दिनेश कार्तिक?
दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। दिनेश कार्तिक ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा “अगर भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए नहीं चुनती है, तो यह एक बड़ी गलती होगी। वह एक शानदार गेंदबाज के रूप में उभरे हैं और उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा।”
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिए 5 विकेट
वरुण चक्रवार्थी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे t20 मुकाबले में तहलका मचा दिया है। क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे t20 मैच में बहुत ही घातक गेंदबाजी करते हुए पहली बार उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय t20 करियर में पांच विकेट लिए हैं। चार ओवर गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन दिए और 5 विकेट लिए हैं और यह उनके करियर का बेस्ट बोलिंग फिगर है।
READ MORE-KKR ने नहीं किया रिटेन, अब 53 गेंद में इस खिलाड़ी ने जड़ा शतक
