Varun Chakravarthy: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच T20 सीरीज के तीन T20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जहां पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को तीसरे T20 मैच में हरा दिया है। हार के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। वरुण चक्रवर्ती ने तीसरे मुकाबले में पांच विकेट लेकर कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने लिए पांच विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती इस समय इंग्लैंड के खिलाफ बहुत ही घातक गेंदबाजी कर रहे हैं एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में भी वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए तीसरा T20 मैच में चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 26 रन दिए और 5 विकेट लिए इस दौरान वरुण चक्रवर्ती का इकोनॉमी रेट 6 का रहा। वरुण चक्रवर्ती ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में दूसरी बार पांच विकेट हाल लेने का कारनामा T20 क्रिकेट में किया है।
बना दिया यह रिकॉर्ड
इसी के साथ वरुण चक्रवर्ती भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में दो बार पांच विकेट हाल लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती से पहले भारत के लिए यह कारनामा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कर चुके है। वरुण चक्रवर्ती का अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में प्रदर्शन आश्चर्यजनक रहा है।
Read More-पति के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आई अथिया शेट्टी, पत्नी का बेबी बंप पकड़े दिखे KL Rahul
