Friday, December 5, 2025
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस खिलाड़ी की फॉर्म में वापसी, एक मैच...

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस खिलाड़ी की फॉर्म में वापसी, एक मैच में लिए 12 विकेट

चैंपियन ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर एक बार फिर से पुरानी फॉर्म में वापस आ गया है।

-

Team India: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में बहुत ही ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन किया है। आपको बता दे कि चैंपियन ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर एक बार फिर से पुरानी फॉर्म में वापस आ गया है।

जडेजा की हुई फॉर्म में वापसी

भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है जहां पर पहली पारी में रविंद्र जडेजा ने दिल्ली के खिलाफ 66 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 34 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 38 रन देखकर 7 विकेट लिए हैं। इसी के साथ रविंद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कुल 12 विकेट चटकाए हैं।

आलोचनाओं को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन बॉर्डर का उसका ट्रॉफी के दौरान बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था। जिस कारण रविंद्र जडेजा को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जडेजा ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। रविंद्र जडेजा ने साबित कर दिया है कि वह स्पिन फ्रेंडली पिच पर कितना कारगर साबित हो सकते हैं।

Read More-चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कड़ी ट्रेनिंग कर रहे Mohammed Shami, दूसरे T20 से पहले जमकर बहाया पसीना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts