Home खेल इन 2 भारतीय दिग्गजों ने 15 अगस्त को लिया था सन्यास, देश...

इन 2 भारतीय दिग्गजों ने 15 अगस्त को लिया था सन्यास, देश में मच गया था बवाल!

आज से ठीक 3 साल पहले 15 अगस्त साल 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधर खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया था। इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के अचानक संन्यास से पूरा देश ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट हैरान रह गया था।

0
Team India

Team India: भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया है। 15 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने फैसले से पूरे देश को हैरान कर दिया था। भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों ने आज के ही दिन अपना इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्त किया था। आज से ठीक 3 साल पहले 15 अगस्त साल 2020 को भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधर खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया था। इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के अचानक संन्यास से पूरा देश ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट हैरान रह गया था।

1. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार वर्ल्ड कप 2019 में नजर आए थे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे जिससे पूरे देश में मायूसी छा गई थी क्योंकि धोनी के रन आउट होने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई थी। जिसके पास महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में 15 अगस्त के दिन सन्यास का ऐलान कर दिया गया । महेंद्र सिंह धोनी के अचानक इस फैसले से पूरा देश हैरान रह गया था।

2. सुरेश रैना

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी साल 2020 में आज स्वतंत्रता दिवस के दिन ही संन्यास का ऐलान किया था। सुरेश रैना ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपना इंटरनेशनल क्रिकेट करियर समाप्त किया था। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छे दोस्त भी हैं और सुरेश रैना आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते थे।

Read More-Asia Cup 2023 में कमेंट्री करेंगे गौतम गंभीर सहित ये दिग्गज खिलाड़ी, ICC ने जारी की लिस्ट

Exit mobile version