Home खेल MS Dhoni को देख अचानक फीमेल फैन ने छुए पैर, फिर माही...

MS Dhoni को देख अचानक फीमेल फैन ने छुए पैर, फिर माही ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो रहा वायरल

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर से धोनी के फैंस का दिल जीत लिया है।

0
dhoni

MS Dhoni: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को सबसे ज्यादा मैचों में जीत दिलाई है इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को विश्व विजेता भी बनाया है। आज महेंद्र सिंह धोनी के भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं जो माही की एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने एक बार फिर से धोनी के फैंस का दिल जीत लिया है।

एमएस धोनी का वीडियो हो रहा वायरल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस वायरल वीडियो पर क्रिकेट फैंस खूब अपनी प्रति क्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फीमेल फैन महेंद्र सिंह धोनी से मिलने आती है। जिसके बाद वह फीमेल फैन अचानक महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूने लगती है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी तुरंत उसे लड़की से हाथ मिलाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक कलर की शर्ट और पेंट पहनते हुए कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

चेन्नई को बनाया पांचवीं बार चैंपियन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में एक बार फिर से आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत की थी। जिस कारण पांचवीं बार चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का खिताब जीत लिया है। इसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली।

Read More-सिर्फ 2 मैच और मिल गया Asia Cup 2023 का टिकट, सिलेक्टर्स ने खोली इस खिलाड़ी की किस्मत

Exit mobile version