Saturday, January 17, 2026
Homeखेलसचिन तेंदुलकर कर रहे थे शुभमन गिल की तारीफ, फैन ने बेटी...

सचिन तेंदुलकर कर रहे थे शुभमन गिल की तारीफ, फैन ने बेटी सारा की शादी को लेकर कर दिया ये सवाल

सचिन तेंदुलकर भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैन बन गए हैं और सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की खूब सराहना की है। शुभमन गिल की तारीफ के दौरान सचिन तेंदुलकर से एक फैन बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर सवाल कर देता है।

-

Sachin Tendulkar on Shubman Gill: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की खूब तारीफ हो रही है। पहले टेस्ट मैच में शतक के बाद दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा है और सभी को अपना दीवाना बना लिया है। भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैन बन गए हैं और सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल की खूब सराहना की है। शुभमन गिल की तारीफ के दौरान सचिन तेंदुलकर से एक फैन बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर सवाल कर देता है।

सचिन ने की गिल की तारीफ

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों की सराहना की है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए लिखा “आज शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा द्वारा दिखे इंटेंट और कमिटमेंट को देखर बहुत ख़ुशी हुई। बहुत अच्छा खेले।” इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है और 269 रनों की पारी खेली है।

फैन ने सारा को लेकर कर दिया सवाल

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूज़र ने सारा तेंदुलकर को लेकर सवाल कर दिया और पूछा “सारा तेंदुलकर की शादी की खबर कब सुना रहे हो, शुभमन अगली पारी के लिए तैयार है।” हालांकि सचिन तेंदुलकर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं थी लेकिन पिछले काफी लंबे समय से शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप के चर्चाएं होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार दावा किया गया है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Read More-वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रविंद्र जडेजा का ऐतिहासिक कारनामा, बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts