Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलहो गया कंफर्म... हार्दिक नहीं रोहित ही T20 WC में करेंगे Team...

हो गया कंफर्म… हार्दिक नहीं रोहित ही T20 WC में करेंगे Team India की कप्तानी, जय शाह ने किया आधिकारिक ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने काफी लंबे समय बाद एक स्टेटमेंट दिया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि आगामी t20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान रोहित शर्मा को ही बनाया जाएगा

-

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय t20 विश्व कप की तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन पिछले कुछ समय से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले T20 विश्व कप को लेकर भारतीय फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि t20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या में से किसे दी जाएगी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कंफर्म कर दिया है कि t20 विश्व कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे।

T20 विश्व कप में रोहित बनेंगे कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने काफी लंबे समय बाद एक स्टेटमेंट दिया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि आगामी t20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान रोहित शर्मा को ही बनाया जाएगा और हार्दिक पांड्या उस दौरान उप कप्तान बनेंगे। जय शाह ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप में लगातार 10 मैच जीते लेकिन हम वर्ल्ड कप नहीं उठा पाए लेकिन t20 विश्व कप हम जरूर जीतेंगे।

अफगानिस्तान सीरीज में की वापसी

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हुई थी जिसमें रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया था। उस दौरान रोहित शर्मा ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर की पांचवी सेंचुरी भी लगाई है।

Read More-तीसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए Mukesh Kumar? सामने आई बड़ी वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts