Rohit Sharma Son Name: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपने फैंस को सबसे बड़ी खुशखबरी दी थी क्योंकि रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने थे। 15 नवंबर को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिक ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। लेकिन रोहित शर्मा और रितिक के फैंस उनके न्यू बोर्न बेबी के नाम को जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। इसीलिए फिर रितिक ने अपने बेटे के नाम को रिवील कर दिया है।
क्या है रोहित के बेटे का नाम?
रोहित शर्मा की पत्नी रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें कुछ सदस्यों का कार्टून दिखाया गया है जहां पर रोहित शर्मा रितिका और उनकी बेटी समायरा के अलावा न्यू बोर्न बेबी को कार्टून के रूप में दिखाया गया है और न्यू बॉर्न बेबी के ऊपर अहान नाम लिखा है। इसी के साथ रितिक ने पब्लिक कर दिया है कि उनके बेटे का नाम अहान है। अहान शब्द संस्कृत से लिया गया है कहानी शब्द का मतलब दिन होता है। इसे सुबह का प्रकाश या शुभ शुरुआत भी कहते हैं।
ऑस्ट्रेलिया गए रोहित शर्मा
बेटे के जन्म के कारण रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे और टीम इंडिया के साथ वह ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे लेकिन दूसरे टेस्ट मैच को लेकर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं
Read More-6 गेंद 4 विकेट… दूसरे टेस्ट से पहले हर्षित राणा ने बरपाया कहर, अभ्यास मैच में मचाया गदर
