Saturday, March 7, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के खिलाफ कैसे होगा कम बैक? पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री...

इंग्लैंड के खिलाफ कैसे होगा कम बैक? पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को दिया जीत का मंत्र

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को बड़ी सलाह दी है।

-

Ravi Shastri: रवि शास्त्री काफी लंबे समय तक टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके हैं जब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे तब रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच थे रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया था और अब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को बड़ी सलाह दी है।

रवि शास्त्री की गौतम गंभीर को बड़ी सलाह

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर सख्ती दिखाने की सलाह दी है और कहा “नए कोच गौतम गंभीर को सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है। जो खिलाड़ी बार-बार गलती कर रहे हैं, उन्हें हार के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए। वहीं अगर जरूरत पड़े तो हेड कोच को उन प्लेयर्स को फटकार भी लगानी चाहिए। मुझे लगता है कि कोचिंग स्टाफ की भी इसमें बड़ी भूमिका है। मैच की पॉजिटिव बातों को भी हमें ध्यान में रखना चाहिए। जब बल्लेबाज मैदान में उतरे, तब उसे अपनी विकेट को अहमियत देनी चाहिए। अगर आप 500-600 रन बनाने की स्थिति में हैं, तब टीम को मौके गंवाना सही नहीं है।”

पांच शतक के बाद भी हारी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच शतक लगाए थे जो कि एक रिकॉर्ड था। लेकिन इसके बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट मैच में हर का सामना करना पड़ा और पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा हुआ है जब किसी भी टीम ने एक मैच में 5 शतक लगाए हैं और उसे हार का सामना करना पड़ा हो।

Read More-सूर्यकुमार यादव ने कराई सर्जरी, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर, दिया हेल्थ अपडेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts