PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेले गए पहले मैच के बाद आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में ऋषभ पंत के कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल का सामना शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स से हुआ था। लेकिन आपको बता दे कि शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ खाता खोला है। जिसमें पंजाब ने दिल्ली को चार विकेट से हरा दिया है।
दिल्ली ने बनाए थे 174 रन
आज 23 मार्च को ऋषभ पंत के खिलाफ शिखर धवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा दूसरे ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 20 गेंद में 29 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह हर्षल पटेल का शिकार हो गए। इसके बाद शाई होप ने 33 रन की पारी खेल कर दिल्ली को संभाला। काफी लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी कर रहा है ऋषभ पंत 18 रन ही बना पाए लेकिन अभिषेक पोरेल ने 33 रनों की इस फाटक परी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट के नुकसान पर 174 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया।
A win to start off ✅
Sam Curran & Liam Livingstone guide @PunjabKingsIPL to a 4️⃣ wicket victory over #DC
Scorecard ▶️ https://t.co/ZhjY0W03bC#TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/OrH2ZXUIID
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
पंजाब ने जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कर्रन ने 47 गेंद में 63 रन के महत्वपूर्ण पारी खेली और आईपीएल 2024 का पहला अर्धशतक लगाया। इसके अलावा अंत के ओवर में लियाम लिविंगस्टन ने एक 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर पंजाब को मैच में जीत दिलाई। जिस कारण पंजाब ने चार गेंद शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया है।
READ MORE-भारत छोड़ अमेरिका में रहेंगे विराट-अनुष्का? बेटे के जन्म के बाद UK से नहीं लौटी एक्ट्रेस
