Tuesday, March 3, 2026
HomeखेलIPL 2024 से पहले मुंबई इंडियन प्राइस सबसे बड़ी मुश्किल! खेलने के...

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियन प्राइस सबसे बड़ी मुश्किल! खेलने के लिए फिट नहीं है सूर्यकुमार यादव

IPL 2024 शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव की फिटनेस ने मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं।

-

Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 खेलने को तैयार है। इस बार मुंबई इंडियंस ने कप्तान के साथ अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन आपको बता दें कि IPL 2024 शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव की फिटनेस ने मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं।

फिटनेस टेस्ट में फेल हुए सूर्या

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव कुछ दिनों से चोटिल चल रहे थे। लेकिन आईपीएल 2024 से ठीक पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी में सूर्यकुमार यादव की फिटनेस का चेकअप हुआ। लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं जिस कारण सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच से बाहर रहेंगे।

आईपीएल खेलने पर बना सस्पेंस

सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के पहले मैच से बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद फिटनेस को देखते हुए सूर्यकुमार यादव अगले मैच खेलेंगे या नहीं इस बात को डिसाइड किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 के शुरुआती कई मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। अगर वह आईपीएल के लिए फिट नहीं होते हैं तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट से भी बाहर किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का एक अहम बल्लेबाज माना जाता है जो हर परिस्थिति में मैच बदलने की काबिलियत रखते हैं।

Read More-MI के कप्तान और कोच से किया गया रोहित को कप्तानी से हटाने पर सवाल, तो नहीं तोड़ी चुप्पी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts