IPL 2025: आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है क्योंकि आईपीएल में एक से बढ़कर एक धमाकेदार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल से टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बहुत ही फायदा होता है क्योंकि कई युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में खुद को साबित करने का अवसर मिलता है और टीम इंडिया को कई टैलेंटेड खिलाड़ी आईपीएल के जरिए ही मिले हैं। अभी इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ की है।
मार्कस स्टोइनिस ने दिया बड़ा बयान
मार्कस स्टोइनिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा “भारतीय क्रिकेट में काफी गहराई है। वह हमेशा से रही है। मेरा मानना है कि उनके खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपने कौशल का नमूना पेश करने का मौका मिल रहा है। वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। उन्हें अपने करियर के शुरू में ही आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में दबाव की परिस्थितियों से गुजरने का फायदा मिल रहा है। खेल के प्रति उनका बेखौफ रवैया वास्तव में शानदार है। पंजाब किंग्स की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो इससे पहले कभी आईपीएल में नहीं खेले थे लेकिन वह बेहद प्रभावशाली हैं।”
IPL से निकल रहे फ्यूचर स्टार
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल के जरिए कई बड़े स्टार खिलाड़ी मिले हैं। आईपीएल से टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल और तिलक वर्मा जैसे कई शानदार खिलाड़ी मिले हैं और अभिषेक शर्मा भी आईपीएल में तहलका मचा रहे हैं।
Read More-अगर क्रिकेटर नहीं बनते तो क्या काम कर रहे होते ग्लेन फिलिप्स? खुद दिया हैरान कर देने वाला जवाब
