Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा है। विराट कोहली का रिकॉर्ड आईपीएल में भी बहुत ही शानदार रहा है आईपीएल में हमेशा विराट कोहली का बल्ला चलता है आईपीएल 2025 में भी विराट कोहली ने आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। एक बार फिर से चेन्नई के खिलाफ आरसीबी के फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है और चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला भी चलता है l
चेन्नई के खिलाफ कैसा है कोहली का रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 मैच खेले हैं जिसकी 32 पारियों में विराट कोहली ने 1053 रन बनाए हैं इस रिकार्ड को देखकर पता चलता है कि चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
शानदार लय में है विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था जिसमें विराट कोहली ने आरसीबी के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। विराट कोहली 36 में 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे। कोलकाता को बेंगलुरु ने हराया था।
Read More-बल्ले से तबाही मचा रहे निकोलस पूरन, ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ बने IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
