HomeखेलIPL 2025 के बीच इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, छोड़ना...

IPL 2025 के बीच इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे भारतीय खिलाड़ी, छोड़ना पड़ेगा अपनी टीम का साथ

-

Ind vs Eng: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट को खेल रहे हैं। जहां पर विदेशी खिलाड़ी से लेकर टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी अपनी अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बाद अपडेट सामने आया है जिसमें कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के बीच इंग्लैंड दौरे पर जाना पड़ सकता है।

इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय सीनियर टीम को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है इससे पहले इंडिया-ए भी इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां पर इंडिया-ए का सामना इंग्लैंड लायंस से होने वाला है। इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच सीरीज में दो बड़े नाम भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरे पर भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और इशान किशन पर जा सकते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से कुछ टीम में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। अपने आप से बाहर हो चुकी टीमों के खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर भेजा जा सकता है जहां पर इंडिया-ए में आईपीएल नहीं खेल रहे सरफराज खान भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल की भी टीम में एंट्री हो सकती है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी का भी नाम शामिल है।

Read More-रोहित-विराट के साथ मोहम्मद शमी ने भी टेस्ट से लिया संन्यास? भारतीय गेंदबाज ने बताई सच्चाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts