Monday, December 4, 2023

इंग्लैंड से विश्व कप में 20 सालों से नहीं जीता है भारत, जाने कैसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड

World Cup 2023:  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। क्योंकि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में लगभग दो दशक बाद जीत हासिल की थी। इसके बाद अब टीम इंडिया का सामना विश्व कप 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होने जा रहा है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड विश्व कप में खराब रहा है।

2003 में मिली थी आखिरी जीत

आपको बता दे कि विश्व कप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले 20 सालों से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हराया था। साल 2011 में भारत और इंग्लैंड का मैच टाइम रहा था जिसके बाद साल 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को करारी हार दी थी। आज रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम के पास 20 साल के जीत के सूखे को खत्म करने का शानदार मौका है।

लखनऊ में गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड का यह मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड का मैच लखनऊ की लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। जिस कारण उम्मीद है कि इस मैच में गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। लाल मिट्टी की पिच हमेशा गेंदबाजों की मददगार होती है।

Read More-भारतीय टीम के लिए आई पूरी खबर, इंग्लैंड के अलावा इस देश के खिलाफ भी मैच नहीं खेलेंगे Hardik Pandya

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles