Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट जगत में सबसे खूंखार खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल अकेले दम पर पूरे मैच को पलटने की ताकत रखते हैं। वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की 201 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस कभी भी नहीं भूला सकते। क्योंकि चोट के बावजूद भी अकेले दम पर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया था। वनडे विश्व कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने अपने दमदार प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ विश्व विजेता बनाने में अहम रोल अदा किया था। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में ग्लेन मैक्सवेल बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की खराब फार्म आरसीबी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
आईपीएल में खराब प्रदर्शन कर रहे मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बहुत समय से खेल रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2024 का सीजन अभी तक ग्लेन मैक्सवेल के लिए अच्छा नहीं गया है। क्रिकेट ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ना ही पहले से कमाल कर पा रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में कुछ अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के 5 मैच में सिर्फ 32 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी ग्लेन मैक्सवेल ने अभी तक सिर्फ 4 विकेट लिए हैं।
रिकॉर्ड रहा है शानदार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में ग्लेन मैक्सवेल को सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिना जाता है। भले ही आईपीएल 2024 के कुछ मैच ग्लेन मैक्सवेल के खराब गए हो लेकिन ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल T20 मैच खेले हैं। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल ने 2751 रन बनाए हैं।
