IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैदान पर मिली इस जीत के बाद अचानक ड्रेसिंग रूम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन फोटोज में रोहित शर्मा और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर आपस में गंभीर मुद्रा में बातचीत करते नजर आ रहे थे। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि आखिर ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा था और क्या दोनों के बीच किसी रणनीति या फैसले को लेकर कहासुनी हुई?
तस्वीरों को देखकर उड़ी बहस की अटकलें
फोटो में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के हावभाव देखकर कई लोगों ने इसे बहस समझ लिया। कुछ यूज़र्स ने दावा किया कि मैच के कुछ फैसलों को लेकर दोनों के बीच असहमति हुई होगी। वहीं कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद टीम कॉम्बिनेशन या अगले मैच की स्ट्रैटेजी को लेकर दोनों के बीच चर्चा गर्म हो गई थी। हालांकि तस्वीरों में सिर्फ कुछ सेकंड का स्नैपशॉट नजर आता है, जिसके आधार पर किसी भी तरह का निश्चित निष्कर्ष निकालना सही नहीं।
बातचीत का असली संदर्भ कोई नहीं जानता
क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम में रणनीतियों, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और अगले मैच की योजनाओं को लेकर अक्सर गंभीर चर्चा होती रहती है। यह टीम मैनेजमेंट का सामान्य हिस्सा है। वायरल तस्वीरों में दिख रहा भी शायद टीम के प्रदर्शन या आगे की प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है। किसी भी तरह की बहस का दावा केवल तस्वीरों के आधार पर करना न तो उचित है और न ही तर्कसंगत। तस्वीरें में पता नहीं लगा रहा है कि गंभीर और रोहित शर्मा क्या बात कर रहे हैं इसलिए उन पर आधारित अनुमान ज्यादातर गलत हो सकते हैं।
Gautam Gambhir after realising he’s nothing without Rohit Sharma.😂🔥 pic.twitter.com/3QEJnFH0BS
— Rohan💫 (@rohann__45) November 30, 2025
सोशल मीडिया ने बढ़ा दी आग
क्रिकेट फैंस अक्सर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में हर छोटी-बड़ी बात पर प्रतिक्रिया दे देते हैं, और यही वजह है कि ये तस्वीरें भी चर्चा का विषय बन गईं। लेकिन टीम इंडिया के माहौल को समझने वाले जानकारों का मानना है कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर दोनों ही पेशेवर हैं और टीम की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में किसी भी सामान्य बातचीत को विवाद का रूप देना पूरी तरह गलतफहमी है। टीम की जीत और आगे की रणनीति पर दोनों मिलकर काम कर रहे हैं, और माहौल पूरी तरह शांत व पेशेवर है।
Read more-गजब! UP के 12वीं के छात्र ने बनाया ऐसा रोबोट टीचर, चुटकियों में पढ़ाती है बच्चों को, वीडियो वायरल
