Ind vs Pak: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चैंपियन ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट के लिए दुबई में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का सामना चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में पाकिस्तान से होने वाला है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबला से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फैंस ने हवन किया है।
भारतीय फैंस ने किया हवन
भारत में क्रिकेट का खुमार देखने को मिलता है भारत में क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है अगर बात भारत और पाकिस्तान मुकाबले की आए तब पूरा देश इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करता है। इस बार भारत और पाकिस्तान कामना सामना फिर से चैंपियन ट्रॉफी में होने वाला है। जिसके लिए पूरे देश में फैंस पूजा पाठ कर रहे हैं और टीम इंडिया के जीत की कामना कर रहे हैं। वाराणसी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए हवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Cricket fans in Varanasi perform havan for Team India’s victory as they face Pakistan today in the #ICCChampionsTrophy.#INDvsPAK pic.twitter.com/Of1XdM7b7A
— ANI (@ANI) February 23, 2025
शानदार फार्म में है टीम इंडिया
अगर हम भारतीय क्रिकेट टीम की फॉर्म की बात करें तो पिछले चार मैच से भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है क्योंकि टीम इंडिया ने पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले जीते इसके बाद भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की अब भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत का सेमीफाइनल की ओर जाना चाहेगी।
Read More-कब और कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला, यहां जानें अपडेट
