Prithvi Shaw Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है। पिछले कुछ साल से पृथ्वी शॉ लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहे हैं लेकिन अब एक बार फिर से मैदान पर आईपीएल के जरिए पृथ्वी शॉ खेलते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बात दें कि पृथ्वी शॉ का इस समय आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
पृथ्वी शॉ की बड़ी मुश्किलें
आपको बता दे कि पिछले साल पृथ्वी शॉ पर सपना गिल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सपना गिल ने आरोप में बताया था। कि पृथ्वी शॉ ने एक पेग में उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की है जिसके बाद पृथ्वी शॉ को हिरासत में भी लिया गया था। फिर मामला शांत हो गया था लेकिन एक बार फिर से इस मामले में हलचल पैदा हो गई है। क्योंकि सपना अगेन ने फिर से पृथ्वी शॉ के खिलाफ शिकायत करने के लिए सपना गिल अंधेरी हवाई अड्डा थाने पहुंची थी। लेकिन कोर्ट ने पृथ्वी शॉ या अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज न करने के खिलाफ दलील को खारिज कर दिया है।
दिल्ली को मिली हार
आपको बता दें कि 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 में शानदार मुकाबला देखने को मिला है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पृथ्वी शॉ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। अभी तक पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और आईपीएल 2024 में उनका बल्ला अभी तक शांत है।
Read More-किंग कोहली को देख छोले भटूरे चिल्लाने लगे फैंस, फिर विराट भी नहीं रोक पाए हंसी, देखें मजेदार वीडियो
