Home खेल फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आएंगे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी? पत्नी साक्षी...

फिल्मों में एक्टिंग करते नजर आएंगे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी? पत्नी साक्षी ने किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोडक्शन हाउस खोला है। तमिल फिल्म Let's Get Married इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है यह फिल्म बहुत जल्द तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

0
dhoni and sakshi

MS Dhoni Acting: भारतीय टीम के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी इन्हें लोग इनकी दमदार बैटिंग के लिए याद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मी दुनिया के तरफ अपना रुख करने वाले हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने उनकी एक्टिंग को लेकर बहुत ही चौकाने वाला खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोडक्शन हाउस खोला है। तमिल फिल्म Let’s Get Married इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है यह फिल्म बहुत जल्द तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

क्या फिल्मों में डेब्यू करेंगे महेंद्र सिंह?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने क्रिकेटर के एक्टिंग डब्यू को लेकर एक बहुत ही बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, “अगर कुछ अच्छा होगा तो वो जरूर करेंगे। वह कैमरा -साई नहीं है वह 2006 से विज्ञापन में एक्टिंग कर रहे हैं। उन्हें कैमरा फेस करने से डर नहीं लगता तो अगर कुछ अच्छा होगा तो वह जरूर करेंगे।”

किस तरह के फिल्म करना पसंद करेंगे माही‌ ?

सचिन आगे इंटरव्यू देते हुए बताया है कि, “धोनी पर एक्शन फिल्म शूट करेंगी वह हमेशा एक्शन में होते हैं अगर हम किसी फिल्म में धोनी को हीरो के तौर पर काम करेंगे तो एक्शन पैक्ड इंटरटेनर होगी। अगर अच्छी स्टोरी के साथ कोई करैक्टर हो और अच्छा मैसेज हो तो धोनी फिल्मों में एक्टिंग को कंसीडर करेंगे।” आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी कई विज्ञापन में नजर आ चुके हैं।

Read More-दुनिया के सामने Kangana Ranaut ने बयां किया दर्द, कह डाली ऐसी बात सुनकर हैरान हुए लोग

Exit mobile version