Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलइंजरी को लेकर फेक न्यूज़ फैलाने वालों को बुमराह ने लगाई फटकार,...

इंजरी को लेकर फेक न्यूज़ फैलाने वालों को बुमराह ने लगाई फटकार, कहा ‘मुझे हंसी आती है…’

-

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चोट लग गई थी जिसके बाद जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि जसप्रीत बुमराह इस समय रिकवरी पर हैं। आपको बता दे की जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है हाल ही में बताया गया था कि जसप्रीत बुमराह को बेड रेस्ट दे दिया गया है जिस पर जसप्रीत बुमराह ने खुद अपना रिएक्शन दिया है। जसप्रीत बुमराह ने गलत खबरें फैलाने वालों पर गुस्सा निकाला।

बुमराह ने दिया रिएक्शन

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी फिटनेस की खबरों पर खुद रिएक्शन दिया है जहां पर जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा “मुझे पता कि फेक न्यूज फैलाना आसान है लेकिन इससे मुझे हंसी आती है। सोर्स अविश्वसनीय।” जसप्रीत बुमराह ने बेड रेस्ट की खबरों को खारिज कर दिया है और वह बेड रेस्ट पर नहीं है।Jasprit Bumrah

चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकते हैं बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। jasprit bumrahअगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा टीम इंडिया के लिए नहीं बनते हैं तो यह भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड इस समय बहुत ही धमाकेदार है।

Read More-चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह? इंजरी के कारण दिया गया बेड रेस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts