Wednesday, March 4, 2026
Homeखेल'पापा...', इतना कहते ही बच्चे का सिर धड़ से हुआ अलग, मातम...

‘पापा…’, इतना कहते ही बच्चे का सिर धड़ से हुआ अलग, मातम में बदल गई खुशियां

मृतक के ताऊ साबुद्दीन ने बताया कि बस मेवली जा रही थी जैसे ही हाजीपुर रेलवे फाटक के ओवर ब्रिज के नीचे से बस निकल कर सर्विस की ओर बढ़ी तो छोटा मार्ग होने के चलते सामने से आई हुई मैक्स वाहन के कारण बस को रोका गया।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 11 साल के मासूम बच्चे का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा की बच्चा बारात वाली बस में सवार था। पिकअप गाड़ी की टक्कर से बच्चे का सिर कटकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा और बच्चे का धड़ बस के अंदर ही सीट पर छटपटाता रहा। मृतक के ताऊ साबुद्दीन ने बताया कि बस मेवली जा रही थी जैसे ही हाजीपुर रेलवे फाटक के ओवर ब्रिज के नीचे से बस निकल कर सर्विस की ओर बढ़ी तो छोटा मार्ग होने के चलते सामने से आई हुई मैक्स वाहन के कारण बस को रोका गया।

बेटे का धड़ पकड़ कर झटपटाता रहा पिता

बस को रोकते ही बस से ज्यादातर सभी लोग नीचे उतर आए। इस दौरान बस चालक से बस पीछे करके मैक्स वाहन को निकलवाने के लिए कहा लेकिन उसने बात नहीं सुनी। दोनों ने जबरदस्ती तरीके से एक दूसरे को सटाते हुए बस और मैक्स को निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान मोहम्मद अली ने अपने पिता आस मोहम्मद को बस के बाहर खड़ा हुआ देखा। मोहम्मद अली ने खिड़की से सिर निकल कर अपने पिता को देखते ही पापा कहकर आवाज लगाई। इधर पिता ने मुड़कर देखा और दोनों ही चालकों ने तेजी से झटके से वाहन को निकाला जिसकी चपेट में आने से अली की गर्दन एक झटके में कट कर नीचे आ गई और धड़ बस में पढ़ रहा। बस के अंदर से धड़ को लेकर पिता बाहर और गर्दन से धड़ को जोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब तक जान जा चुकी थी।

घटना को देखकर कांप गई लोगों की रुह

बच्चे की इतनी दर्दनाक मौत को देखकर लोगों की रुह कांप गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बारात वापस हो गई। दोनों दूल्हे और कुछ परिजन शादी करने के लिए छोटे वाहन से भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा हादसे के वक्त मोहम्मद अली अपने दो चचेरे भाइयों की बारात जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस और मैक्स छोड़कर भाग गए।

Read More-बहन करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की प्रेयर मीट में उदास दिखी करीना कपूर, वीडियो वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts