Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलरोहित-पंत के बाद केएल राहुल भी खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, इस टीम का...

रोहित-पंत के बाद केएल राहुल भी खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, इस टीम का बनेंगे हिस्सा

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज खेलते नजर आए हैं इसके बाद अब केएल राहुल की टूर्नामेंट में वापसी होने जा रही है।

-

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट इस पर सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। आपको बता दे कि इस बार रणजी ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज खेलते नजर आए हैं इसके बाद अब केएल राहुल की टूर्नामेंट में वापसी होने जा रही है।

रणजी ट्रॉफी खेलेंगे राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। क्योंकि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट में कर्नाटक के लिए खेलेंगे। 30 जनवरी से हरियाणा के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के मैच में कर्नाटक के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

ऐसा रहा राहुल का करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। अभी तक केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए 58 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें केएल राहुल ने 3257 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी के टूर्नामेंट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

Read More-कुलदीप यादव ने RCB के फैन से लिए मजे, कहा ‘गोलकीपर का क्या करोगे तुम्हें ट्रॉफी की जरूरत है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts