Saturday, March 7, 2026
Homeएस्ट्रोइस बार सावन में इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महादेव की...

इस बार सावन में इन 5 राशि वालों पर बरसेगी महादेव की कृपा, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

4 जुलाई से 31 अगस्त के बीच शश राजयोग, लक्ष्मीनारायण योग, गजकेसरी योग ,बुधादित्य राजयोग जैसे बनने वाले हैं। इन सभी दुर्लभ योग से इन पांच राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है।

-

Astrology: सावन का महीना महादेव का माना जाता है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी दुखों का निवारण होता है और मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस बार सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है और 19 साल बाद सावन के महीने में अधिक मास पड़ रहा है। अबकी बार सावन दो महीनों का होने वाला है। इस बार सावन के महीने में 8 सावन सोमवार पड़ेंगे ऐसा संयोग 19 साल बाद बनने जा रहा है। इस दौरान कुछ राशि के जातकों को महादेव की विशेष कृपा मिलेगी। 4 जुलाई से 31 अगस्त के बीच शश राजयोग, लक्ष्मीनारायण योग, गजकेसरी योग ,बुधादित्य राजयोग जैसे बनने वाले हैं। इन सभी दुर्लभ योग से इन पांच राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है।

मीन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत ही पावन होने वाला है। इस दौरान महादेव अपनी कृपा बनाए रखेंगे और आपको मनवांछित फल देंगे।

धनु राशि: धनु राशि वालों को सावन के महीने में आय के नए स्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। धन लाभ पाने का मौका मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

सिंह राशि: सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपका भाग्य पूरा सहयोग देगा व्यापार के लिए समय अच्छा है। संपत्ति भी प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

तुला राशि: सावन के महीने में उच्च पद मिलने की संभावना है। ससुराल से मदद मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। काम बनते नजर आएंगे। सभी अधूरी इच्छाएं आपकी पूरी हो जाएंगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Up Varta news इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: इन दो बड़े ग्रहों ने मिलकर बनाई ‘महायुति’, इन राशि वालों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts