Tuesday, February 10, 2026
Homeएस्ट्रोशाम को दीपक जलाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, नाराज हो...

शाम को दीपक जलाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, नाराज हो जाएगी मां लक्ष्मी

यदि आप भी शाम को दीपक जलते हैं तो कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें नहीं तो माता लक्ष्मी आपकी एक गलती से नाराज हो सकती हैं। लिए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि शाम को दीपक जलाते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

-

Diya Jalane Ke Niyam: हिंदू धर्म में घरों में शाम को दीपक जलाया जाता है ज्यादातर लोग शाम को भगवान के पास और तुलसी माता के पास दीपक जलते हैं। कहते हैं कि जिस घर में शाम को दीया बाती होती है उसे घर में हमेशा माता लक्ष्मी वास करती हैं। यदि आप भी शाम को दीपक जलते हैं तो कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें नहीं तो माता लक्ष्मी आपकी एक गलती से नाराज हो सकती हैं। लिए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि शाम को दीपक जलाते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

किस दिशा में जलाएं दीपक?

दीपक को जलाते समय उसकी दिशा को ध्यान में रखना चाहिए। दीपक हमेशा मुख्य दरवाजे के बाई ओर ही रखना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो मुख्य द्वार के पूर्व या उत्तर दिशा में ही दीपक जलाएं। गलती से दक्षिण दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। यह दिशा यमराज की दिशा होती है।

सही समय पर जलाएं दीपक

कई बार ऐसा होता है कि जल्दी-जल्दी में लोग शाम होने से पहले ही दीपक जला देते हैं जबकि शाम का दीपक हमेशा अंधेरा होने के बाद ही जलाना चाहिए क्योंकि दीपक अंधेरे में प्रकाश करने के लिए ही जलाया जाता है। दीपक जलाने के बाद हाथ जोड़कर उसे प्रणाम भी करना चाहिए और मां लक्ष्मी का स्मरण करके उन्हें घर में आमंत्रित करें।

मिट्टी का ही दीपक जलाएं

शाम के समय दरवाजे पर मिट्टी का दीपक ही जलाएं या आटे का दिया या बाजार में मिलने वाले कांच प्लास्टिक के फैंसी दीये जलाने की गलती बिल्कुल भी ना करें। वैसे पीतल का दिया भी जालना शुभ माना जाता है। दरवाजे पर दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि थोड़ी देर दरवाजा खुला ही छोड़ दें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-भूलकर भी घर में ना लगाएं ये 2 पौधे,शरीर में लग जाता है रोग, कर देते हैं कंगाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts