Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोबहुत जल्द होने जा रहा है गुरु और सूर्य का मिलन, इन...

बहुत जल्द होने जा रहा है गुरु और सूर्य का मिलन, इन 3 राशि वालों के घर बरसेगा पैसा

सूर्य ग्रह के प्रवेश के बाद वृषभ राशि में सूर्य और गुरु का मिलन हो जाएगा जिससे कई शुभ योग का निर्माण होगा। इस दौरान इन राशि वालों को कहीं से खुशखबरी मिल सकती है घर में खुशहाली बनी रहेगी।

-

Surya Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन से 12 राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 मई को सूर्य ग्रहण मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके 1 महीने बाद तक यानी 14 जून तक इसी राशि में रहेंगे। वृष राशि में सूर्य और गुरु का मिलन होने जा रहा है। सूर्य ग्रह के प्रवेश के बाद वृषभ राशि में सूर्य और गुरु का मिलन हो जाएगा जिससे कई शुभ योग का निर्माण होगा। इस दौरान इन राशि वालों को कहीं से खुशखबरी मिल सकती है घर में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि

गुरु और सूर्य का मिलन सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इस समय आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहतर होगी। सेहत का ध्यान रखें और छोटी से छोटी बीमारी को गंभीरता से लें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर काफी अच्छा रहेगा। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप विदेश यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो यह अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।

कुंभ राशि

नौकरी की समस्याएं दूर होगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जाॅब मिल सकती है। इस समय मोटा मुनाफा होने के प्रबल योग बनेंगे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। साथी जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए रिश्ता आ सकता है। कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर फलदाई रहने वाला है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Read More-गरीबी का कारण बनती है घर में रखी ये चीजें, तुरंत कर दे बाहर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts