Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोकल सोमवती अमावस्या पर लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण,...

कल सोमवती अमावस्या पर लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने किस समय करें दान और स्नान

हालांकि सबसे खास बात दिया है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि किस समय स्नान करें और किस समय दान करें।

-

Surya Grahan 2024: इस बार चैत्र माह की अमावस्या को सोमवती अमावस्या पड़ रही है क्योंकि इस बार अमावस्या सोमवार के दिन पड़ेगी। इस साल की सोमवती अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का भी छाया पड़ने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी सोमवती अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को सुबह 3:21 पर हो रही है इसका समापन रात 11:50 पर होगा। हालांकि सबसे खास बात दिया है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि किस समय स्नान करें और किस समय दान करें।

किस समय लगेगा सूर्यग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:10 पर लगेगा और 9 अप्रैल को सुबह 2:22 पर खत्म हो जाएगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इस कारण इसका सूतक काल भी भारत में नहीं लागू होगा। स्नान दान का मुहूर्त सुबह 4:32 से लेकर सुबह 5:18 तक रहेगा। पूजा करने का शुभ समय सुबह 9:13 से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

इन चीजों का करें विशेष दान

सोमवती अमावस्या पर अन्न, दूध, फल ,चावल ,तिल और आवाले का दान करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। वही आप खाना खिलाकर जरूरतमंदों को वस्त्र का भी दान कर सकते हैं। सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप किसी पवित्र नदी में नहीं जा सकते तो घर पर ही गंगाजल का प्रयोग कर सकते हैं।

Read More-सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों के जीवन में छा जाएंगे संकट के बादल, बढ़ जाएगी व्याकुलता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts