Surya Nakshatra Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य का राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों ही विशेष माना जाता। 16 सितंबर को सूर्य ने राशि गोचर किया था और अब 30 सितंबर को सूर्य देव नक्षत्र गोचर कर रहे हैं। सूर्य नक्षत्र गोचर करके नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र शुक्र का माना जाता है शुक्र खुद इस नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र शत्रु ग्रह है ऐसे में या नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं माना जा रहा है। हालांकि कुछ राशि के जातकों के लिए यह शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ रहेगा। करियर में उन्नति मिलेगी किसी अप्रत्याशित स्रोत से पैसा मिलेगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलेगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी।
मेष राशि
इन लोगों को करियर में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। व्यापार का विस्तार करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। जातकों के लिए सूर्य नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों -नक्षत्र की स्थितियां बहुत ही अच्छी बनी हुई है। करियर में मन मुताबिक नौकरी, वेतन मिल सकता है। आपको चौतरफा लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तनाव से छुटकारा मिलेगी।
कन्या राशि
मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। कन्या राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी रहेगा। कारोबारी का काम धंधा बहुत अच्छा रहेगा। कामों में आ रही रुकावट दूर हो जाएगी। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत अच्छा है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-नवरात्रि में मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने के मिलते हैं ये 4 संकेत, बनते हैं बिगड़े हुए काम
