Home एस्ट्रो दिसंबर तक रहेगा शनि वक्री का तेज असर, इन राशि वालों की...

दिसंबर तक रहेगा शनि वक्री का तेज असर, इन राशि वालों की खड़ी होंगी मुश्किलें, हो जाएं सावधान

दिसंबर तक इन राशि के जातकों को बहुत ही सावधान रहना होगा। हर काम में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी इनसे जुड़े कुछ उपाय हैं जिनको करने से आपके सभी दुखों का निवारण होगा।

0
Shani Vakri

Shani Vakri Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि को सबसे धीमी गति में चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस समय शनि वक्री चाल में है और कुछ राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा नहीं है। शनि के वक्री अवस्था का असर अब धीरे-धीरे तेज हो रहा है दिसंबर तक इन राशि के जातकों को बहुत ही सावधान रहना होगा। हर काम में आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी इनसे जुड़े कुछ उपाय हैं जिनको करने से आपके सभी दुखों का निवारण होगा।

सिंह राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वालों के जातक पर शनि की वक्री सातवीं दृष्टि है। इस दौरान आपको असफलताओं का सामना करना पड़ेगा आप जो भी काम करेंगे उसमें निराशा हाथ लगेगी। अगर नौकरी में कुछ बदलाव करते भी हैं तो मानसिक शांति भंग हो सकती है। इस समय आप किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचे।

उपाय: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव के दुष्प्रभावों से बचने के लिए भगवान शिव की स्तुति करनी चाहिए और प्रतिदिन श्री राम रक्षा स्त्रोतम का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कोई नई परेशानियां फिर से आपको घेर सकती है। जीवन साथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है।

उपाय: शनिवार और मंगलवार को हनुमान मंदिर में एक बूंदी का लड्डू हनुमान जी को चढ़ाएं। पीड़ित लोगों की मदद करें।

वृश्चिक राशि: आपकी राशि में शनि की वक्री तीसरी दृष्टि है। इस अवधि में सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो सावधान रहें साथी के साथ मतभेद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय: शनि देव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। मंगलवार को बटूक भैरव की पूजा भी करनी चाहिए। भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-करियर में जबरदस्त मुनाफा दिलाएंगे ये बड़े राजयोग, इन राशि वालों का चांदी की तरह चमकेगा भाग्य

Exit mobile version