Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोजनवरी 2025 में इस दिन से लगने जा रहे पंचक, भूल कर...

जनवरी 2025 में इस दिन से लगने जा रहे पंचक, भूल कर भी ना करें ये काम

चंद्रमा हर ढाई दिन में अपनी राशि और प्रतिदिन नक्षत्र का परिवर्तन करते हैं जब चंद्रमा पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, धनिष्ठा, शतभिषा और रेवती नक्षत्र से होकर गुजरते हैं तो पंचक का निर्माण होता है।

-

Panchak January 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक महीने 5 दिन ऐसे आते हैं जिन्हें पंचक के नाम से जाना जाता है। पंचक के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। चंद्रमा हर ढाई दिन में अपनी राशि और प्रतिदिन नक्षत्र का परिवर्तन करते हैं जब चंद्रमा पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद, धनिष्ठा, शतभिषा और रेवती नक्षत्र से होकर गुजरते हैं तो पंचक का निर्माण होता है। सप्ताह के जिस दिन से उस माह के पंचक की शुरुआत होती है उसे पंचक के नाम के साथ जोड़ दिया जाता है।

जनवरी में लगने जा रहा पंचक

जनवरी 2025 में बहुत जल्द पंचक लगने जा रहा है। 3 जनवरी को सुबह 10:45 से पंचक शुरू हो रहे हैं और 7 जनवरी को शाम 5:50 पर पंचक समाप्त हो जाएंगे। इस महीने पंचक की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसीलिए इसे चोर पंचक कहा जाएगा। यह एक अशुभ पंचक होगा जिसमें आपको कुछ काम गलती से भी नहीं करने चाहिए।

चोर पंचक के दौरान ना करें ये काम

वैसे तो पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते हैं। इस दिन कोई भी शुभ कार्य या नया बिजनेस शुरू करने से बचे हैं। चोर पंचक के दौरान किसी से लेनदेन से बचें इस दौरान धन की हानि होने की आशंका रहती है। इस पंचक के दौरान चोरी की भी आशंका होती है इसीलिए आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। पंचक की अवधि में दक्षिण दिशा मे यात्रा करने से बचे हैं। अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो तो हनुमान जी का नाम लेकर उनकी पूजा करके यात्रा करें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सप्ताह के इस दिन महिलाओं को मांग में नहीं भरना चाहिए सिंदूर, हो सकता है अनर्थ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts