Home एस्ट्रो सूर्य ग्रहण के दौरान झटपट कर ले ये पांच काम, हर जगह...

सूर्य ग्रहण के दौरान झटपट कर ले ये पांच काम, हर जगह मिलेगी सफलता

14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 8:30 से होगी और इसका समापन रात 2:25 पर होगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाएगा इसकी शुरुआत 14 अक्टूबर को सुबह 8:34 से होगी और सूर्य ग्रहण के समापन तक रहेगी।

0
Surya Gochar 2023

Surya Grahan 2023: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी महत्व है सूर्य ग्रहण मानव जीवन पर भी बहुत प्रभाव डालते हैं। चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण दोनों ही बहुत अशुभ माने जाते हैं। इस साल के दो सूर्य ग्रहण लगने हैं जिसमें एक ग्रहण लग चुका है और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। 14 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 8:30 से होगी और इसका समापन रात 2:25 पर होगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से ही शुरू हो जाएगा इसकी शुरुआत 14 अक्टूबर को सुबह 8:34 से होगी और सूर्य ग्रहण के समापन तक रहेगी। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ उपाय ऐसे हैं जिनको करने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये उपाय

-सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य देव की पूजा करने और उनके मंत्रों का जाप करने से करियर में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्त्रोत का भी पाठ करना चाहिए।

-सूर्य ग्रहण के समापन के बाद अष्टकम पाठ करना चाहिए। सूर्य चालीसा पाठ करने से किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं और जो ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती हैं।

-सूर्य ग्रहण के बाद तेजफल,आक या मदार, सूर्यमुखी का पौधा लगाकर उसकी सेवा करना चाहिए ऐसा करने से सूर्य दोष खत्म होता है।

-सूर्य ग्रहण के बाद गेहूं, लाल चंदन ,गुड ,लाल फूल आदि का दान करना चाहिए ऐसा करने से आपके जीवन में तरक्की के सारे मार्ग खुल जाते हैं।

-सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके कपड़े पहने और फिर सूर्य देव का ध्यान करके गेहूं , लाल वस्त्र ,तांबा आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में तरक्की मिलती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-इन राशि वालों की 2 दिन में बदल जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालमाल

Exit mobile version