Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोभूलकर भी इन 4 जगहों पर ना रखें डस्टबिन, छा जाएगी गरीबी

भूलकर भी इन 4 जगहों पर ना रखें डस्टबिन, छा जाएगी गरीबी

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पूरब दिशा में डस्टबिन नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है इसीलिए डस्टबिन को कभी भी इस दिशा में नहीं रखना चाहिए।

-

Vastu Shastra: इस युग में हर किसी को पैसे की जरूरत होती है। लेकिन जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हम पैसों की तंगी से जूझते हैं और हमारे समझ में नहीं आता कि हम क्या करें।। वास्तु शास्त्र में कई सारे उपाय और कई नियम बताए गए हैं जिनको करने से आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आएगी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वास्तु शास्त्र में बताया गया कि कूड़ेदान यानी डस्टबिन को कभी इन चार जगहों पर नहीं रखना चाहिए।

पूरब दिशा में

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पूरब दिशा में डस्टबिन नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है इसीलिए डस्टबिन को कभी भी इस दिशा में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र की माने तो पूर्व दिशा में डस्टबिन रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से धन संचय करने में भी परेशानी होती है।

मुख्य द्वार पर

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि घर का मुख्य द्वारा अगर साफ सुथरा रहता है तो माता लक्ष्मी इस द्वार से घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में कूड़ेदान में कूदे को कभी भी मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए।

उत्तर और पूर्व दिशा

घर की उत्तर और पूर्व दिशा में डस्टबिन कभी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मंदिर के पास

कूड़ेदान को कभी भी पूजा घर के पास में नहीं रखना चाहिए। मंदिर के नीचे डस्टबिन ना रखें। जिस जिस कमरे में पूजा घर है वहां भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। वास्तु दोष लगता है।

किस दिशा में रखें डस्टबिन?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में डस्टबिन रखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान दक्षिण और पश्चिम की दिशा है इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-‘सनम तेरी कसम 2’ में नजर आएंगे सलमान खान? मेकर्स ने कहीं ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts