Home एस्ट्रो बन गया चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को होगा बंपर फायदा,करियर में...

बन गया चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को होगा बंपर फायदा,करियर में मिलेगी तरक्की

सिंह राशि में सूर्य के गोचर करने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है जो बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इसका प्रभाव इन चार राशि वालों पर बहुत ही अच्छा रहेगा।

0
Chaturgrahi Yog

Chaturgrahi Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अगस्त 2023 को सूर्य ग्रह गोचर करके अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर गए हैं। वही मंगल और बुध पहले से ही इस रात में मौजूद हैं। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है वही सिंह राशि में सूर्य के गोचर करने से भी कुछ राशि के जातकों को तगड़ा लाभ होने वाला है। सिंह राशि में सूर्य के गोचर करने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है जो बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इसका प्रभाव इन चार राशि वालों पर बहुत ही अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से इस राशि के जातक को तगड़ा ही लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इन जातकों की उर्जा चरम पर रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ राशि

तनाव दूर होगा अटका हुआ पैसा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी छुटकारा मिल जाएगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे सेहत भी अच्छी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम बनने की खुशी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आप के कामकाज से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होंगे आपकी तारीफ होगी प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नए स्रोत से धन मिलेगा। अचानक अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

इस समय आपके काम की काफी तारीफ होगी। ऑफिस के लोग भी आपके कार्य से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी कोई खुशखबरी आपको कहीं से सुनने को मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: इस बार हरियाली तीज पर चमकेगी इन 4 राशि वालों की महिलाओं की किस्मत, पूरी होंगी सभी इच्छाएं!

Exit mobile version