Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोकहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां, हो सकती...

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां, हो सकती है दरिद्रता और गरीबों का कारण

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में और बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है इससे घर में नकारात्मकता आती है और घर के सदस्यों में मनमुटाव पैदा होने लगता है आप खाली बाल्टी को उल्टा करके रख सकते हैं।

-

Vastu Shastra: कभी-कभी हम गलतियां करते रहते हैं और हमें उनके बारे में पता नहीं चलता है। अगर घर की कोई चीज वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार नहीं रखी गई है तो वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। घर में छोटी-छोटी गलतियों को इग्नोर नहीं करना चाहिए क्योंकि हमारे जीवन और हमारे घर पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज हम इस आर्टिकल में जानते हैं कि वह कौन-कौन सी पांच गलतियां हैं जिन्हें हमें भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

खाली बाल्टी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में और बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है इससे घर में नकारात्मकता आती है और घर के सदस्यों में मनमुटाव पैदा होने लगता है आप खाली बाल्टी को उल्टा करके रख सकते हैं।

बिस्तर पर बैठकर खाना खाना

जिन घरों में बिस्तर पर बैठकर खाना खाया जाता है उनके घरों में हमेशा दरिद्रता वास करती है। कभी भी उनके घर में सुख शांति नहीं रहती है आर्थिक समस्याओं से भी सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर खाना बैठकर खाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

साफ- सफाई

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत पसंद है माता लक्ष्मी हमेशा उसे घर में वास करती हैं जहां पर गंदगी नहीं होती है इसीलिए घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

झूठे बर्तन

कभी भी रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। आप जब भी रात में खाना खाए तो अपने बर्तन साफ करके जरूर रख दें। नहीं तो आपके घर में हमेशा दरिद्रता वास करती रहेगी।

कूड़ेदान रखने की जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को बाहर या प्रवेश द्वार पर भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कूड़ा इधर-उधर नहीं डालना चाहिए हमेशा कूड़ा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनिवार की रात तुरंत कर लें ये अचूक टोटके, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts